घर बनाने के विवाद में पत्नी की हत्या, डंबल से सिर पर किया वार, मौके पर हुई मौत

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। शांति बस्ती के वार्ड नंबर-9 में रहने वाले पति-पत्नी के बीच नया घर बनाने को लेकर विवाद हुआ। बात बढऩे पर पति ने सीमेंट के डंबल से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

          पुलिस के मुताबिक रमेश डोंगरे (40) अपनी पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ रहता था। दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद रमेश पत्नी के घर में रह रहा था। वह नया घर बनाकर वहां रहने की बात कह रहा था, जबकि पत्नी इसका विरोध कर रही थी। बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान रमेश ने गुस्से में घर में रखे सीमेंट के डंबल से बंधन कुंवर के सिर पर हमला कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रमेश और बंधन दोनों की दूसरी शादी थी। दोनों घर में अकेले रहते थे और उनकी कोई संतान नहीं थी।

          पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की हत्या

          पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पत्नी पर हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related