कोरबा में देर रात कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

          जानकारी के अनुसार मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थीं। देर रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने कपड़ा दुकान से धुआं और आग की तेज लपटें निकलते देख तत्काल पुलिस एवं दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था और दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था।

          आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

          दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास की अन्य दुकानों तक आग नहीं फैल सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुकान संचालक को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              धमतरी जिले को शिक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात, खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

              धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को...