कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, सांसद व विधायक राठिया रहेंगे उपस्थित

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए 22 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे समरसता भवन, बरपाली में होगा।

          ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत शामिल होंगी। इसके अलावा रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, प्रदेश संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान संगठन सृजन अभियान के तहत नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, बूथ कांग्रेस, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधियों तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related