पुटु निकालने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, दर्दनाक मौत

      Date:

      • कोरबा वन मंडल के पीडिया-तुर्रीकटरा जंगल में हादसा, ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के कोरबा वन मंडल अंतर्गत पीडिया और तुर्रीकटरा के बीच स्थित जंगल में गुरुवार को जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जहाज़ सिंह राठिया (55), निवासी ग्राम पीडिया के रूप में हुई है।

          जानकारी के अनुसार जहाज़ सिंह सुबह जंगल में पुटु (जंगली मशरूम) निकालने गए थे। इसी दौरान उनका सामना जंगल में विचरण कर रहे हाथी से हो गया। अचानक हुए हमले में हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

          वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

          घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी के बावजूद समय पर निगरानी और अलर्ट की व्यवस्था नहीं की जाती, जिसके कारण लगातार जनहानि की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने हाथियों की प्रभावी निगरानी और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related