कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर एसईसीएल ने सोशल मीडिया में हासिल किया पहला स्थान

      Date:

      • डिजिटल संचार और जनसंपर्क के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला प्रथम पुरस्कार, निदेशक बिरंची दास ने जनसंपर्क विभाग की पूरी टीम को दी बधाई

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने जनसंपर्क और डिजिटल संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम की है। कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल को ‘सोशल मीडिया प्रेजेंस’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कंपनी की उपलब्धियों, गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों को डिजिटल माध्यमों से प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों का परिणाम है।

          इस उपलब्धि के बाद 20 नवंबर 2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में जनसंपर्क विभाग की पूरी टीम ने निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास से मुलाकात की और उन्हें पुरस्कार की ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर बिरंची दास ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके समर्पण, रचनात्मकता और कार्यशैली की सराहना की। निदेशक बिरंची दास ने कहा कि प्रभावी जनसंपर्क और डिजिटल संचार के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, खनन गतिविधियों और जनकल्याणकारी पहलों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और नवाचार के साथ बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

          स्थापना दिवस पर एसईसीएल को मिले कुल सात पुरस्कार

          उल्लेखनीय है कि कोलकाता में आयोजित कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल को विभिन्न श्रेणियों में कुल सात पुरस्कार प्राप्त हुए थे। इनमें तीन कॉर्पोरेट और चार व्यक्तिगत पुरस्कार शामिल हैं। कॉर्पोरेट श्रेणी में एसईसीएल को सोशल मीडिया प्रेजेंस में प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि पर्यावरण प्रबंधन तथा भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

          जनसंपर्क विभाग के प्रयासों को मिला सम्मान

          सोशल मीडिया श्रेणी में मिला प्रथम पुरस्कार एसईसीएल के जनसंपर्क विभाग की निरंतर सक्रियता और रचनात्मक प्रयासों का सम्मान है। विभाग द्वारा डिजिटल मंचों के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, खनन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की पहल और कर्मचारी कल्याण से जुड़ी जानकारियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जाता है। इस उपलब्धि से एसईसीएल की संस्थागत पहचान और जनसंपर्क गतिविधियों को नई मजबूती मिली है।

          एसईसीएल में ‘संकल्प सिद्धि समारोह’ का आयोजन, प्रतियोगिता के विजेता व सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related