कटघोरा वनमंडल के जलाशय में हाथियों का डेरा, पानी में मस्ती करते नजर आए 13 गजराज

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमंडल से वन्यजीवों का एक बेहद मनमोहक और रोमांचक दृश्य सामने आया है। वनमंडल के ऐतमा नगर परिक्षेत्र अंतर्गत स्थित सलिहाभाठा जलाशय में शुक्रवार को 13 हाथियों का एक बड़ा दल पानी में अठखेलियां करता दिखाई दिया। हाथियों के इस अनोखे नजारे ने आसपास के ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

          बताया जा रहा है कि कटघोरा वनमंडल में पिछले कई दिनों से करीब 50 हाथियों का बड़ा दल लगातार विचरण कर रहा है। इसी दौरान झुंड का एक हिस्सा सलिहाभाठा जलाशय तक पहुंचा, जहां भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए हाथियों ने पानी में उतरकर जमकर जलक्रीड़ा की। इस दौरान एक बेहद दिलचस्प दृश्य भी कैमरे में कैद हुआ। जलाशय के किनारे खड़े कुछ विशालकाय हाथी अपनी सूंड़ से सूखी मिट्टी और धूल को हवा में उछालकर अपने शरीर पर डालते नजर आए। यह नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार हाथी अक्सर अपनी त्वचा को ठंडक पहुंचाने, तेज धूप से बचाव करने तथा मच्छरों और कीटों से सुरक्षा के लिए मड बाथ और डस्ट बाथ जैसी प्राकृतिक प्रक्रिया अपनाते हैं। यह उनके व्यवहार का सामान्य लेकिन बेहद रोचक हिस्सा माना जाता है।

          वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को दी गई चेतावनी

          जलाशय में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों में उत्सुकता का माहौल है। हालांकि स्थिति को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे हाथियों के दल के पास जाने या जलाशय के करीब पहुंचने की कोशिश न करें तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हाथियों के झुंड में छोटे शावक भी शामिल थे, जो बड़े हाथियों के साथ पानी में खेलते दिखाई दिए। पूरे दल की यह खूबसूरत जलक्रीड़ा और धूल स्नान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

          कोरबा वनमंडल में हाथियों का उत्पात जारी, फसलें रौंदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related