जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने एक पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान उसकी शर्ट भी फाड़ दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव का है।
जानकारी के अनुसार पास्टर ओडिशा के नवरंगपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जो पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपने परिवार सहित रेटावंड गांव में रह रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि वह गांव में लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गांव में बैठक आयोजित की गई थी जिसमें ग्रामीणों सहित धर्मांतरित परिवारों के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में पास्टर को परिवार सहित गांव छोडऩे के लिए कहा गया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को शांत कराया। पास्टर ने पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाकों में धर्मांतरण के लिए अमेरिका से आया 95 करोड़, ईडी की जांच में खुलासा

