सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद बाइक सवार नकाबपोश फरार

      Date:

      सक्ती (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद दो नकाबपोश बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

          वारदात

          जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज घटना सक्ती जिले के जोंगरा गांव में हुई। मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्णिमा चौहान हर्बल उत्पादों के व्यवसाय से जुड़ी हुई थीं और क्षेत्र में अपना कारोबार संचालित करती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। दोनों ने अपना चेहरा नकाब से ढका हुआ था। आरोपियों ने अचानक पूर्णिमा चौहान पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

          सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

          पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, कारोबारी विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related