भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

      वाराणसी के कारोबारी से 1.5 करोड़ ठगे, शिकायतकर्ता ने कहा- जान से मारने की धमकी भी दी

      Date:

          लखनऊ (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह समेत 4 लोगों पर वाराणसी के कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई। 19 अगस्त को होटल व्यवसायी विशाल सिंह की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था। 14 दिन बाद मुकदमा लिखा गया है।
          वाराणसी के व्यवसायी विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने बताया कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म बॉस में निवेश के नाम पर उनके मुवक्किल के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में विशाल की मुलाकात मुंबई में फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय से हुई थी, जिसके बाद फिल्म बनाने के सिलसिले में उनकी कई लोगों से मुलाकात हुई। वकील ने बताया कि इस दौरान विशाल से फिल्म के निर्माण में निवेश करने का आग्रह किया गया और बदले में मुनाफे में हिस्सा देने का वादा किया गया। आशीष ने कहा कि इस दौरान विशाल की पवन सिंह के साथ भी बैठक कराई गई थी। वकील ने कहा कि विशाल ने झांसे में आकर अपनी और अपने भाई की कंपनी से करीब 32.60 लाख रूपये अलग-अलग खाते में जमा कराए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2018 में विशाल को फिल्म का निर्माता घोषित करके 50 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया गया, जिसके बाद विशाल ने फिल्म के निर्माण में 1.25 करोड़ रूपये और लगाए। वकील ने कहा कि बाद में फिल्म चलने पर निवेशक को उसका मुनाफे का हिस्सा नहीं दिया गया।

          कई दिनों मुश्किल में पवन सिंह

          पवन सिंहविशाल का आरोप है कि हिस्सा मांगने पर पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त ने इस मामले में कैंट थाने और पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत की। पुलिस के कार्यवाही न करने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए कैंट पुलिस को पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ घोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का एक गाना लॉन्च हुआ था, जिसमें हरियाणवी एक्ट्रेस के साथ पवन सिंह ने काम किया था। इस दौरान एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे लेकर भी बवाल मचा हुआ है।

          11.7 करोड़ के मालिक हैं पवन

          भोजपुरी स्टार पवन सिंह 11.7 करोड़ के मालिक है। जानकारी उन्होंने अपने नामांकन शपथ पत्र में दी थी। शपथ पत्र के अनुसार, पवन सिंह के पास 11 करोड़ 70 लाख 50 हजार की चल और अचल संपत्ति है। 1 करोड़ से अधिक की चार महंगी गाडिय़ां है। इसमें एक स्कूटी भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ में एक और मुंबई में 4 फ्लैट है, जिसकी कीमत 5 करोड़ है। इसके साथ ही पटना और आरा में 1 करोड़ की जमीन है।

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...