मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। डाइनिंग विद द कपूर्स भारत के पहले फिल्मी परिवार पर आधारित एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री जल्द ही रिलीज होने वाली है। शनिवार को डाइनिंग विद द कपूर्स का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें करीना कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, कपूर फैमिली के सभी सदस्य बिल्कुल अलग-अलग लुक में नजर आए। लेकिन, ट्रेलर में आलिया भट्ट नजर नहीं आईं, जिससे आलिया के फैंस काफी मायूस हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर राहा की मम्मी इस ट्रेलर का हिस्सा क्यों नहीं हैं। डाइनिंग विद द कपूर्स के ट्रेलर की शुरुआत राज कपूर की 100वीं जयंती पर पूरे कपूर परिवार के इकट्ठा होने से होती है। सभी बताते हैं कि परिवार खाने-पीने का कितना शौकीन है। रणबीर अपने कजि़न के साथ खाना बनाते भी नजर आते हैं। सभी ख़ास पारिवारिक पलों को साझा करते हैं। ट्रेलर में रणबीर कपूर भी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच, करीना कपूर की कजिन ने खुलासा किया कि उन्हें गॉसिप करना बहुत पसंद है।
ट्रेलर में नहीं दिखीं आलिया भट्ट
डाइनिंग विद द कपूर्स के ट्रेलर में करीना-करिश्मा, रणबीर-रिद्धिमा से लेकर आदर जैन, अरमान जैन, नव्या नंदा, अगस्त्य नंदा तक सभी दिखाई दिए। करीना कपूर के साथ सैफ अली खान भी नजर आए। वह कपूर परिवार के दामाद हैं। लेकिन आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ नहीं दिखीं।

