रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की घोषणा जल्द होने वाली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर प्रवास के दौरान कहा संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की लिस्ट जल्द जारी होगी।
सचिन पायलट ने कहा कि अनेक राज्यों में जिला अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है। बहुत जल्द छत्तीसगढ़ की जो प्रक्रिया हुई है उसके परिणाम आपके सामने आएंगे। जिलाध्यक्षों की एक नई टीम छत्तीसगढ़ को मिलेगी।
चुनाव आयोग किसी पार्टी के दबाव में ना आए : सचिन पायलट
इतनी जल्दबाजी में हम क्या साबित करना चाहते हैं? स्पेशल इंटेंसिव रिविजन SIR को लेकर सचिन पायलट ने सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि SIR पर बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं। कई राज्यों में बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं।
SIR के खिलाफ कांग्रेस का 14 दिसंबर को दिल्ली प्रदर्शन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन SIR में किसी गरीब आदमी का नाम अगर मतदाता सूची से काटा जाएगा तो कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस SIR के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है और कांग्रेस इसे देश के सामने उजागर करेगी।

