कांग्रेस बोली – बोर्ड परीक्षा में फीस बढ़ोतरी से छात्रों और माता-पिता पर आर्थिक बोझ

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के शुल्क में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी और 22 अन्य मदों में की गई वृद्धि को कांग्रेस ने शिक्षा विरोधी कदम करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि परीक्षा पर चर्चा का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने फीस बढ़ाकर गरीब, एससी और एसटी वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले ही जूझ रही जनता के लिए यह फैसला सीधे कुठाराघात के समान है। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि फीस वृद्धि के बाद गरीब और आरक्षित वर्ग के छात्र मानसिक तनाव में हैं और माता-पिता की जेब पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। कांग्रेस ने मांग की है कि बोर्ड परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।

          बोर्ड परीक्षा
          File Photo

          उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार को दसवीं-बारहवीं की नियमित फीस 460 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए, नामांकन शुल्क 80 से 200 रुपए, अतिरिक्त विषय की फीस 110 से 250 रुपए, सम्पूर्ण विषय शुल्क 1230 से 1600 रुपए, एक विषय 280 से 500 रुपए, दो विषय 340 से 600 रुपए, परीक्षा केंद्र परिवर्तन शुल्क 240 से 400 रुपए, स्वाध्यायी विलंब शुल्क 770 से 1000 रुपए और विशेष विलंब शुल्क 1540 से 2000 रुपए करने की जरूरत क्यों पड़ी। उनका कहना है कि इसका जवाब शिक्षा मंत्री को देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने छात्रों से फीस वसूली शुरू कर दी है, जो सरकार की मुनाफाखोरी नीति का उदाहरण है।

          ट्रबल इंजन साबित हो रही सरकार

          धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता को राहत देने का वादा करती थी, लेकिन आज वही सरकार ट्रबल इंजन साबित हो रही है। कांग्रेस शासनकाल में जहां विभिन्न योजनाओं के जरिए आम लोगों को आर्थिक रियायतें मिलती थीं, वहीं भाजपा सरकार बनने के बाद स्कूल शिक्षा की फीस दोगुनी कर दी गई, बिजली बिल हाफ योजना में 400 यूनिट की छूट खत्म कर दी गई, जमीन रजिस्ट्री में 30% छूट समाप्त कर दी गई और गाइडलाइन दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई।

          सीजी बोर्ड : 12वीं की 20 व 10 वीं की 21 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी...

              भारत सरकार टकसाल में 94 वैकेंसी, सैलरी 95 हजार से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया गवर्नमेंट मिंट (भारत सरकार टकसाल)...