पाकिस्तान की हेरोइन बरामदगी मामले का खुलासा, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

      Date:

      • भारत-पाक सीमा से 200 मीटर दूर गांव से पकड़ा गया

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। 34 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उस गांव से पकड़ा गया, जो भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

          हेरोइन बरामदगीपुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नशीले पदार्थ भेजे जाते हैं। वहां से इन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इसी नेटवर्क के जरिए हेरोइन बिलासपुर तक पहुंचाई जा रही थी। फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

          1 फरवरी को हुई थी पहली कार्रवाई

          बता दें कि 1 फरवरी को चकरभाठा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से कुल 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से हेरोइन लाकर मोहित हिंदूजा को देता था। इसके बाद वह अपने साथी रजिंदर कुमार के साथ मिलकर हेरोइन को ऊंचे दामों पर बेचता था। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी।

          पंजाब कनेक्शन आया सामने

          जांच के दौरान पुलिस टीम को सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा अहम सुराग मिला। इसके बाद टीम पंजाब के खेमकरण थाना क्षेत्र पहुंची और मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे ट्रेन के माध्यम से बिलासपुर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को अलग से एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।

          वर्दी में ड्रग तस्करी करते सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार, पंजाब व दिल्ली से मंगाता था ड्रग्स

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जय माँ गुरु : तो उसका पूर्ण क्षय होता है

              जय माँ गुरुजो व्यक्ति आश्रम के लिये शारीरिक, आर्थिक,...