कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। विकासखंड कोरबा के दूरस्थ गांवों में चल रहे जनकल्याणकारी निर्माण कार्यों का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कई स्थानों पर धीमी गति से चल रहे निर्माण पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सुधार व ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय, आंगनबाड़ी भवन तथा शिक्षक और चिकित्सक आवास की गुणवत्ता और संरचना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सामग्री से किए जाएं और इंजीनियर नियमित रूप से स्थल पर पहुंचकर काम की निगरानी करें। ग्राम लेमरू में चिकित्सक आवास के निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम सोनपुरी और अजगरबहार में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा बनाए जा रहे उप-स्वास्थ्य केंद्र, पीडीएस भवन और पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। सोनपुरी में पीडीएस भवन और उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक ही बाउंड्री वॉल बनाने तथा भवन तक सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।

          आंगनबाड़ी भवन व चिकित्सक आवास का किया निरीक्षण

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          लेमरू में आंगनबाड़ी भवन और चिकित्सक आवास का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी भवन नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले तैयार हो जाए और निर्माण कार्य के दौरान नियमित रूप से पानी की तराई की जाए। चिकित्सक आवास निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही को गंभीर मानते हुए उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को नोटिस जारी करने और जरूरत पडऩे पर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। श्यांग में शिक्षक और चिकित्सा स्टाफ के लिए बनाए जा रहे आवास का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया और अप्रैल तक सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने की समय-सीमा तय की।

          धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश

          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लेमरू धान खरीदी केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को धान उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

          आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी, कलेक्टर ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              शराब के नशे में स्कूल पहुंचे संकुल समन्वयक, ग्रामीणों ने किया हंगामा

              बलरामपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रामानुजगंज विकासखंड के सुंदरपुर प्राथमिक स्कूल में...