आयरन-फोलिक एसिड की दवा मंगाई गई वापस, CGMSC ने अस्पतालों को जारी किए निर्देश

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड दवा के एक बैच को वापस मंगाने का आदेश जारी किया है। रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को तत्काल स्टॉक लौटाने के निर्देश दिए गए हैं।

          जानकारी के मुताबिक, फेरस सल्फेट एंड फोलिक एसिड (लाल रंग) दवा के बैच नंबर FFR240703 की कुछ गोलियों का रंग बदला हुआ और टैबलेट टूटी हुई मिलने की शिकायतें मिली थीं। शिकायत के बाद दवा का पुनः गुणवत्ता परीक्षण कराया गया। जांच रिपोर्ट में दवा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाई गई, लेकिन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कंपनी मेसर्स सिप्को फार्मास्यूटिकल्स को उक्त बैच रिकॉल करने के निर्देश दिए गए हैं।  CGMSC की दवा गोदाम शाखा रायपुर ने सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध स्टॉक तत्काल गोदाम में जमा कराने को कहा है।

          इन मरीजों को दी जाती है दवा

          यह दवा मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और एनीमिया से पीड़ित मरीजों को दी जाती है। शरीर में आयरन और फोलिक एसिड की कमी दूर करने, खून बढ़ाने तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं में इसका उपयोग किया जाता है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...