नीट परीक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त, कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 3 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला समन्वय समिति की बैठक में परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं एवं अधिकारियों की ड्यूटी की जानकारी ली गई।

          कलेक्टर ने कार्यपालिक दंडाधिकारी, पुलिस बल की तैनाती तथा फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा नियमित पेट्रोलिंग कराने को कहा। साथ ही प्रश्नपत्रों को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित केंद्रों तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित जमा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर कौशल तेंदुलकर, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

          सुशासन तिहार में आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related