उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत की मौजूदगी में कई परियोजनाओं की शुरुआत
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि महापौर संजूदेवी राजपूत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 1, 2, 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 14 में सड़क, सामुदायिक भवन, मंच निर्माण, शौचालय, अतिरिक्त कक्ष, ओव्हरब्रिज सौंदर्यीकरण, डोम निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इनमें पेवर ब्लॉक निर्माण, सड़क डामरीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का विस्तार तथा नए भवन निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में कोरबा जिले के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों और ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा किया है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, राधा महंत, उपेन्द्र पटेल, रूबीदेवी सागर, युगल कैवर्त, टामेश अग्रवाल, ईश्वर पटेल, प्रभा टीकम राठौर, धनश्री साहू, सरोज शांडिल्य, मुकुंद सिंह कंवर, रामशंकर साहू, पूर्व पार्षद सुफल दास महंत, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, जोन कमिश्नर नीरज कौशिक, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, विनोद नेताम, आकाश श्रीवास्तव, लक्ष्य चतुर्वेदी, अनिल यादव, मनोज सिंह राजपूत, आत्माराम गंर्धव, सुशीला सिंह, सुरेन्द्र राजवाडे़, मनीष जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, राहुल कुमार, सुकेश दलाल, टीकम राठौर, विनोद यादव, अनिल यादव, जे.पी.कौशिक, मनमोहन कौशिक, मोनू आदिले, कुलदीप यादव, बजरंग यादव आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वही सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर निगम के सभी 67 वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि वर्तमान समय में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

