गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, 20 लाख की लागत से बनेगी सड़क

      Date:

      • महापौर संजूदेवी राजपूत ने पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ कराया, वरिष्ठ पार्षद  नरेन्द्र देवांगन सहित पार्षद व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के पुराने कोरबा शहर स्थित मोतीसागरपारा में गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक बहुप्रतीक्षित सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित निगम के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

          नगर पालिक निगम कोरबा

          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रयासों से निगम क्षेत्र में करीब 15 करोड़ रुपए के सड़क डामरीकरण कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन्हीं कार्यों के तहत वार्ड क्रमांक 8 मोतीसागरपारा में गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक लगभग 20 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। कार्य शुभारंभ के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसके पूरा होने से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में पार्षद रूबी देवी सागर, उर्वशी राठौर, राधा महंत, धनश्री साहू, उपेंद्र पटेल, ईश्वर पटेल, रामशंकर साहू, प्रमिला सागर, भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व पार्षद सुफलदास महंत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

          नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता

          महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरबा नगर निगम के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं ताकि जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा सके।इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का पहला दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसे निगम लगातार पूरा कर रहा है।

          सड़क किनारे कबाड़ डंप कर गंदगी फैलाने पर निगम ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related