पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रुपये से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया भूमिपूजन

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत  ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          नगर निगम द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों के तहत बालको जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार क्रमांक-1 में 25 लाख रुपये की लागत से राजेश ठाकुर के घर से बरगद चौक होते हुए इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग तक सड़क डामरीकरण कराया जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में अतिथियों ने पूजा-अर्चना की, शिलालेख का अनावरण किया और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले ढाई वर्षों में नगर निगम कोरबा क्षेत्र के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कई कार्य पूरे हो चुके हैं, कई कार्य प्रगति पर हैं और शेष कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य कराए जाने हैं, जिनमें कई कार्य पूरे हो चुके हैं। जैसे-जैसे डामर उपलब्ध होगा, अन्य कार्य भी तेजी से कराए जाएंगे।

          भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, सत्येन्द्र दुबे, रजत खुंटे, मंगलराम बंदे, चेतन सिंह मैत्री, चंदादेवी रत्नाकर, तरूण राठौर के साथ ही भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिलेन्द्र यादव, भाजपा जिला  उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, जय कुमार राठौर, प्रीति स्वर्णकार, रेणु प्रसाद, दीपक चन्द्रा, लखन चन्द्रा, हेमलता निर्मलकर, निगम के सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, अंजूलता तिग्गा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, निगम के अन्य कर्मचारीगण एवं काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित  थे।

          बिना भेदभाव सभी वार्डों में हो रहा विकास

          महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ सहित कोरबा में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। वर्षों से चली आ रही समस्याएं दूर हो रही हैं और लोगों को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

          मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर ने 36 करोड़ 73 लाख रुपये की जलप्रदाय योजना का किया शुभारंभ, 60 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related