मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस सतर्क, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

      Date:

      • “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, आमजन से शांति बनाए रखने की अपील

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शहर के प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

          यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक तथा विभिन्न थाना एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च किया। जिला मुख्यालय में निकाला गया फ्लैग मार्च टी.पी. नगर चौक से प्रारंभ होकर शारदा विहार तिराहा, सुनालिया चौक, पावर हाउस रोड, ओवरब्रिज के नीचे होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता का प्रदर्शन किया। फ्लैग मार्च में लगभग 70 पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पैदल मार्च के माध्यम से पुलिस ने आम नागरिकों को यह संदेश दिया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

          असामाजिक तत्वों पर रहेगी सख्त निगरानी

          कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम पर्व के दौरान शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सामाजिक माहौल बिगाड़ने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोहर्रम पर्व को पारंपरिक, शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

          कोरबा की जनता में ट्रैफिक सेंस की कमी, पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह में 6705 नागरिकों को किया जागरूक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related