योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं बैंक : कलेक्टर दुदावत

      Date:

      • पीएम सूर्यघर और पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश, बैंकों से मांगी सक्रिय भागीदारी

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंक प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

          कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को शासन की प्राथमिकता वाली योजना बताते हुए पात्र हितग्राहियों के आवेदनों का समयबद्ध परीक्षण कर ऋण स्वीकृति और वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विभागों से भेजे गए आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर स्ट्रीट वेंडर्स को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।

          कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को योजना की जानकारी देकर आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके। बैठक में सहायक कलेक्टर ईशान जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, लीड बैंक मैनेजर कृष्णा भगत, नगरीय निकायों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

          सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज व एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता करें सुनिश्चित : कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बेंगलुरु पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 8 मजदूरों की मौत, सभी बिहार के निवासी

              बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक...