सेवा कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन

      Date:

      • अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, खाटू श्याम व मां सर्वमंगला मंदिर में की पूजा-अर्चना

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन मंगलवार को सेवा, आस्था और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर शुभकामना संदेशों वाले बैनर-पोस्टर लगाए गए, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।

          जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत पुराना बस स्टैंड स्थित रानी धनराज कुँवर अस्पताल से हुई, जहां गोपाल मोदी ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इसके बाद उन्होंने श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात टीपी नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान गायत्री परिवार के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए विशेष पूजन कराया। दोपहर बाद गोपाल मोदी वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल के साथ कोरबा की आराध्य देवी मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले के विकास, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया।

          शुभकामनाओं के लिए किया आभार व्यक्त 

          गोपाल मोदी लंबे समय से सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने समाज सेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाई तथा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा दी। परिवहन क्षेत्र और ऑटो संघ के संरक्षक के रूप में भी वे चालकों और छोटे व्यवसायियों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उनकी सरल कार्यशैली और जनसंपर्क के कारण विभिन्न वर्गों में उनकी अच्छी पहचान है। दिनभर चले विभिन्न कार्यक्रमों के समापन पर गोपाल मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग और सभी शुभचिंतकों का जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

          भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाईबाजार मंडल में डीएलपी महाअभियान को मिली नई गति

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी, भारत लाने की तैयारी

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के प्रमुख आरोपी...