छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, 10 अगस्त से होगा लागू

      Date:

      • चीफ जस्टिस सिन्हा की स्पेशल बेंच में जमानत सहित इन मामलों की होगी सुनवाई

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सोमवार, 10 अगस्त से नया रोस्टर लागू होगा। चीफ जस्टिस की ओर से जारी रोस्टर में डिवीजन बेंच और सिंगल बेंच के लिए मामलों का अलग-अलग बंटवारा किया गया है। हाईकोर्ट में इस बार भी चार डिवीजन बेंच मामलों की सुनवाई करेंगी।

          डिवीजन बेंच-1 में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल जनहित याचिका, रिट अपील, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका और आपराधिक अपील समेत अन्य मामलों की सुनवाई करेंगे। डिवीजन बेंच-2 में जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल आपराधिक मामलों और वर्ष 2022 तक के अल्ट्रा वायर्स मामलों की सुनवाई करेंगे। डिवीजन बेंच-3 में वर्ष 2016 से आगे की बरी किए जाने से संबंधित अपील और डिवीजन बेंच-4 में सिविल, कंपनी, टैक्स तथा वैवाहिक मामलों से जुड़ी अपीलों की सुनवाई होगी।

          चीफ जस्टिस की स्पेशल बेंच में जमानत मामलों की सुनवाई

          नए रोस्टर के तहत चीफ जस्टिस की स्पेशल बेंच में जमानत आवेदन, आपराधिक पुनरीक्षण, ट्रांसफर याचिका सहित अन्य विशेष मामलों की सुनवाई होगी। इसके अलावा अलग-अलग सिंगल बेंच को सेवा संबंधी रिट, सिविल रिवीजन, मोटर वाहन अधिनियम, आपराधिक अपील, दूसरी अपील सहित विभिन्न मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। कुछ सिंगल बेंच में दोपहर 2:15 बजे से या संबंधित डिवीजन बेंच की सूची पूरी होने के बाद निर्धारित मामलों की सुनवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related