रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों का तबादला किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
2017 बैच के आईएफएस अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के उप संचालक पद से हटाकर सरगुजा हाथी रिजर्व, अंबिकापुर का उप संचालक बनाया गया है। वहीं 2018 बैच के आईएफएस अधिकारी दिनेश कुमार पटेल को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला के पद से स्थानांतरित कर अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी का उप संचालक नियुक्त किया गया है। गणेश यूआर को अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के उप संचालक पद से हटाकर अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल, बिलासपुर का वनमंडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अचानकमार-अमरकंटक जैवमंडल रिजर्व के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- अभिनव कुमार को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से स्थानांतरित कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला बनाया गया है।
- एस. नवीन कुमार को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर के संचालक पद से हटाकर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- गौतम पादीभर को उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला-मरवाही वनमंडल से स्थानांतरित कर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर का संचालक बनाया गया है।
- श्वेता कम्बोज को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से स्थानांतरित कर गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर का उप संचालक बनाया गया है।
- सुमेध संजय सुरवणे को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल से स्थानांतरित कर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर का उप संचालक नियुक्त किया गया है।
- तन्मय कौशिक को उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल से स्थानांतरित कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला

