संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, आने वाले चुनाव में मिलेगा लाभ : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

      Date:

      • दर्री ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस की बैठक में बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी उठी आवाज

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। दर्री-एचटीपीपी के इरेक्टर हॉस्टल में दर्री ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

          पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

          पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि ब्लॉक और मंडल कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की नीतियों के अनुरूप पूरी सक्रियता से काम करें और संगठन को मजबूत बनाएं। ब्लॉक, मंडल और जिला कांग्रेस कमेटी के साथ ही प्रभारी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज संगठन के लिए की जा रही मेहनत का असर आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर दिखाई देगा। जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड कमेटियों के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने से आगामी चुनाव में कांग्रेस को बड़ा फायदा मिल सकता है।

          पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

          इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, देवीदयाल तिवारी, पूर्व पार्षद विनित एक्का, मीडिया प्रभारी सुखनंदन सोनकर, वार्ड अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, सीमा कुर्रे, संगीता श्रीवास, कुशल साहू, शौखी लाल पटेल, विवेक श्रीवास, सिकंदर मेमन, शशिशंकर साहू, बिसाहु दास, बरनाबस लकड़ा, भरत साहू, अथनास टोप्पो, रोशन जायसवाल, एस. आलम, विजय यादव और संजय अग्रवाल सहित दर्री-जमनीपाली ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

          बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग

          बैठक में बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि बिजली दरों में पांच बार की गई बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जानी चाहिए। उन्होंने 400 यूनिट तक आधे बिजली बिल की योजना दोबारा शुरू करने की मांग भी रखी।

          स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने का मुद्दा उठा

          पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने स्मार्ट मीटर के कारण अधिक बिजली बिल आने की शिकायतों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद अतिरिक्त वसूली गई राशि उपभोक्ताओं को वापस की जाए और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। वहीं दर्री ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि ब्लॉक और मंडल कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी संगठन को वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने और आम लोगों से जुडऩे का आह्वान किया।

          पदाधिकारियों ने दिए अपने सुझाव

          बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री सुधीर जैन, रेखा त्रिपाठी, ब्लॉक प्रभारी अर्चना उपाध्याय, मंडल प्रभारी रतन यादव, अशोक लोध, गिरधारी बरेठ, मंडल अध्यक्ष रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, पूर्व एल्डरमेन मनीराम साहू सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार और सुझाव रखे।

          पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related