आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

      Date:

      बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में देर रात करीब 1 बजे भालू दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में जंगली जानवर के पहुंचने की खबर फैलते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि भालू रात के अंधेरे में घूमते हुए अस्पताल परिसर तक पहुंचा। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

          भालू के अस्पताल परिसर में पहुंचने की सूचना वन विभाग को दी गई है। विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर भालू को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई कर सकती है। घटना के बाद अस्पताल और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों से रात के समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। भालू दिखाई देने पर उसके पास जाने, छेड़ने या भगाने की कोशिश नहीं करने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...