खेत में खाद डाल रहे किसान पर बाघिन ने किया हमला, हाथ-पैर और चेहरे पर आई गंभीर चोट

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में शनिवार को खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। किसान उस समय खेत में खाद डाल रहा था। हमले में उसके हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल किसान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद वन क्षेत्र से लगे गांवों में दहशत का माहौल है।

          जानकारी के अनुसार, दवनपुर निवासी संजय मरकाम (42) शनिवार को अपने खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान अचानक खेत के पास बाघिन पहुंच गई और उसने संजय पर हमला कर दिया। बाघिन के हमले से किसान के बाएं हाथ, बाएं पैर और चेहरे पर चोटें आईं। घायल संजय को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गनियारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

          खेत और जंगल जाने से डर रहे ग्रामीण

          ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और जंगल से लगे इलाकों में काम करने के दौरान वन्यजीवों का खतरा बना हुआ है। किसान और ग्रामीण अकेले जंगल या खेत की ओर जाने से भी बच रहे हैं। ग्रामीणों ने बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में बाघिन की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को भी जंगल और सुनसान इलाकों में अकेले जाने से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

          अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन के हमले से युवक की मौत, पुटू लेने जंगल गया मृतक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related