सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      • 17 सितंबर की शाम हर घर में जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने की अपील

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ से उत्साह के साथ जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सेवा का भाव हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। प्रदेशवासी मिलकर इस अभियान को जनसेवा और जनभागीदारी का व्यापक उत्सव बनाएं।

          https://dprcg.gov.in/post/1789393344/Raipur-Make-the-Seva-Sankalp-Abhiyan-a-celebration-of-public-participation-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Deo-Sai

          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। उनके जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर देशभर में यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने गांव, शहर और आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं से लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। पक्का आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

          17 सितंबर की शाम जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’

          मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दीपक प्रधानमंत्री के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी क्षमता के अनुसार सेवा का कोई न कोई कार्य करे। सेवा की भावना जब जनभागीदारी से जुड़ती है, तो वह समाज में व्यापक और स्थायी बदलाव का माध्यम बनती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ अपनी मजबूत भागीदारी के लिए संकल्पित है। इसके लिए गांवों का विकास, शहरों की प्रगति और प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान को सफल बनाने और सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

          छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को अवसरों की कमी नहीं होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related