आर्थिक परिस्थितियां नहीं रोक सकीं सपनों की उड़ान, छात्रा ज्योति को मिली 53,500 रुपए की सहायता

      Date:

      • स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रोत्साहन योजना से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बढ़ाया मेधावी छात्रा का हौसला

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। खनन प्रभावित क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। इसी पहल के तहत पाली विकासखंड के ग्राम मुड़कछार निवासी मेधावी छात्रा ज्योति कंवर को उच्च शिक्षा के लिए 53 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश तथा कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में डीएमएफटी कोरबा अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयां उनकी प्रतिभा और लक्ष्य के रास्ते में बाधा न बनें। इसी योजना के तहत कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ज्योति कंवर को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

          प्रयास आवासीय विद्यालय से चिकित्सा महाविद्यालय तक का सफर

          ज्योति कंवर ने कक्षा 12वीं की पढ़ाई प्रयास आवासीय विद्यालय से पूरी करने के बाद राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उनका चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद में हुआ है। अब वे चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बनने के अपने सपने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उच्च शिक्षा के दौरान होने वाले खर्च में डीएमएफटी की शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ज्योति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। सहायता मिलने पर ज्योति कंवर ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में मदद करेगा। जिला प्रशासन की इस पहल से खनन प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मजबूत सहारा बन रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा भरता है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

              विद्याभारती मध्य क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, विजेता...