एनटीपीसी में असिस्टेंट ऑफिसर के 15 पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

      Date:

      • 30 हजार से 1.20 लाख रुपए तक मिलेगा वेतन

      नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने असिस्टेंट ऑफिसर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 15 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं है, इसलिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले नए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

          आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पूर्णकालिक स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता, विज्ञापन एवं मास कम्युनिकेशन, जनसंपर्क या संबंधित विषय में दो वर्षीय पूर्णकालिक स्नातकोत्तर डिग्री अथवा स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना जरूरी है। इसमें भी न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 29 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जा सकता है। लिखित परीक्षा में विषय संबंधी ज्ञान तथा कार्यकारी योग्यता से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। यदि परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होता है तो परीक्षा का 85 प्रतिशत और साक्षात्कार का 15 प्रतिशत महत्व होगा।

          30 हजार से 1.20 लाख रुपए तक वेतन

          चयनित अभ्यर्थियों को सहायक अधिकारी के पद पर ई-0 ग्रेड के तहत 30,000 रुपए से लेकर 1,20,000 रुपए तक का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा एनटीपीसी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह नियमित पद है और संविदा आधारित नौकरी नहीं है।

          आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों की जरूरत

          ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थियों को 10वीं की अंकसूची, स्नातक की डिग्री, संबंधित स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा तथा सभी सेमेस्टर की अंकसूचियां प्रस्तुत करनी होंगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को संबंधित जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related