जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में प्रवेश के आवेदन शुरू

      Date:

      • 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 10 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा; पढ़ाई, छात्रावास और भोजन की सुविधा नि:शुल्क

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जवाहर नवोदय विद्यालयों में वर्ष 2027 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 9वीं की परीक्षा संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में होगी, जबकि कक्षा 11वीं में प्रवेश उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर दिया जाएगा। परीक्षा का परिणाम मई या जून में जारी होने की संभावना है।

          कक्षा 9वीं के लिए संबंधित जिले के निवासी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उसी जिले के मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए भारत का कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकता है, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10वीं में पढ़ रहा हो। उम्मीदवार का जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए।

          पढ़ाई और छात्रावास की सुविधा

          जवाहर नवोदय विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई, छात्रावास, भोजन, गणवेश और किताबों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। हालांकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यालय विकास निधि के लिए 600 रुपये प्रतिमाह का शुल्क लिया जाता है।

          नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा चयन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जशपुर में दंतैल हाथी की मौत, गांव के पास मिला मृत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

              जशपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा ढोढीआरा...