पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

      Date:

      • 15 करोड़ की ठगी में ईडी का एक्शन, रायपुर स्मार्ट सिटी में काम दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप, दुबई-हांगकांग और चीन तक रकम पहुंचने का दावा

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3.25 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। यह कार्रवाई रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज प्राथमिकी और पुलिस की ओर से दाखिल आरोप पत्र के आधार पर की गई।

          ईडी के मुताबिक जून 2023 में केके श्रीवास्तव ने रायपुर स्मार्ट सिटी की करीब 500 करोड़ रुपए की परियोजना में सब-कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का दावा किया था। इसके लिए 15 करोड़ रुपए की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी मांगी गई। इसके बाद वॉट्सऐप के जरिए बताए गए पांच बैंक खातों में रकम भेजी गई। जांच एजेंसी का दावा है कि इन खातों में से कुछ कथित तौर पर फर्जी तरीके से खोले गए थे। ठगी की रकम को शेल और माध्यम कंपनियों के जरिए घुमाकर दुबई, हांगकांग, चीन और सिंगापुर तक पहुंचाया गया। ईडी के अनुसार, 15 करोड़ रुपए में से करीब 3.40 करोड़ रुपए वापस किए गए, जबकि 11.60 करोड़ रुपए की रकम वापस नहीं हुई।

          केके श्रीवास्तव को ईडी ने 30 जुलाई 2026 को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था। इसके बाद 22 सितंबर को संपत्ति कुर्क की गई और 23 सितंबर को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोजन परिवाद दाखिल किया गया। मामले में जांच जारी है। केके श्रीवास्तव को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताए जाने के साथ उनके लिए तांत्रिक पूजा कराने के आरोप भी पहले सामने आ चुके हैं। हालांकि, वर्तमान ईडी कार्रवाई का आधार 15 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी और उससे जुड़े धनशोधन की जांच है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related