एमसीबी (AkhandBharatHNKP.Com)। तहसील खड़गवां में पदस्थ पटवारी चन्द्र विजय साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। निलंबन का आदेश कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खड़गवां-चिरमिरी द्वारा जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, चन्द्र विजय साहू पटवारी हल्का नंबर 11 एवं 07, तहसील खड़गवां में पदस्थ थे। उनके पदस्थापना कार्यकाल के दौरान विभिन्न प्रशासनिक, विभागीय और राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में लापरवाही एवं अनियमितताएं पाई गई थीं। इस संबंध में कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक 548, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के माध्यम से उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जवाब प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया।
हड़ताल में शामिल पांच पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

