क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखनलाल देवांगन

      Date:

      • दैहानपारा में 400 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, पिछले चार वर्षों में 45 समुदायों में 100 से अधिक सामुदायिक परिसंपत्तियों का किया गया निर्माण एवं विकास

          बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने दैहानपारा सहित क्षेत्र में लगभग 400 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत और बालको के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

          कंपनी की निर्माण परियोजना के अंतर्गत होने वाला यह कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और स्थानीय आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रस्तावित सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही बेहतर संपर्क और सुगम आवाजाही से क्षेत्र के लोगों की दैनिक गतिविधियां भी आसान होंगी। इस निर्माण कार्य से स्थानीय आधारभूत सुविधाओं में सुधार के साथ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

          बालको की सामुदायिक विकास परियोजनाओं की सराहना करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि बालको आसपास के क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास में निरंतर अपनी भूमिका निभा रहा है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ कंपनी स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए सार्थक पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा सामुदायिक भवन, सड़क, पुल और नाली निर्माण जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दैहानपारा में सड़क निर्माण जैसी पहल स्थानीय लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और क्षेत्र के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। बालको सामुदायिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

          चार वर्षों में 45 समुदायों में 100 से अधिक सामुदायिक परिसंपत्तियों का विकास

          क्षेत्र में सामुदायिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बालको निरंतर प्रयास कर रहा है। पिछले चार वर्षों में कंपनी ने 45 समुदायों में 100 से अधिक सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण एवं विकास किया है। इनमें सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, सामुदायिक शौचालय, सड़क, पुल और नाली सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और सामुदायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में मदद मिल रही है। आधारभूत संरचना के विकास, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण के माध्यम से बालको आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में अपना योगदान दे रहा है।

          बालको प्रयोगशाला को मिली बीआईएस की मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

              विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध...