अयोध्यापुरी में सामुदायिक भवन के लिए हुआ भूमिपूजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर जोर
बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की ओर से अयोध्यापुरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, पार्षद सरोज शांडिल्य, बालको के मुख्य कॉरपोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने बालको प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरी प्रतिबद्धता से निर्वहन कर रहा है। सामुदायिक भवन जैसे कार्य स्थानीय लोगों के सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि बालको शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार योगदान दे रहा है। उद्योग और समाज के सहयोग से कोरबा के विकास को नई गति मिल रही है।
85 से अधिक आधारभूत परियोजनाएं पूरी
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने कहा कि कंपनी स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में समुदाय के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में 85 से अधिक आधारभूत संरचना परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इनमें सड़क, सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण शामिल है। इन कार्यों से करीब 20 गांवों के 20,600 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। पिछले दो महीनों में बालको ने नेहरू नगर में सामुदायिक भवन, सिविक सेंटर में जुबली पार्क और परसाभाठा में पार्क का निर्माण भी कराया है। कंपनी ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास और स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए अपने प्रयास जारी रखने की बात कही है।
नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक से बालको की सप्लाई चेन हुई मजबूत

