सीजीपीएससी मामले में 3700 पन्नों की चार्जशीट, तीन आरोपियों के खिलाफ ईडी ने पेश किया चालान

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की परीक्षा में कथित पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सिंह सोनवानी, उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बोरघरिया के खिलाफ करीब 3700 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें 99 पन्नों में मामले का सारांश दिया गया है।

          ईडी का आरोप है कि सोनवानी ने कुछ सरकारी कर्मचारियों और निजी लोगों के साथ मिलकर पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में हेरफेर की साजिश रची। चार्जशीट के अनुसार कथित अवैध रकम का कुछ हिस्सा नकद और कुछ बैंक खातों के जरिए लिया गया तथा अलग-अलग खातों में लेन-देन कर रकम को घुमाया गया। ईडी अब रकम के स्रोत और पूरे मनी ट्रेल की जांच कर रही है। उत्कर्ष चंद्राकर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सोनवानी को 25 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी का आरोप है कि पैसे लेकर रिश्तेदारों और पसंदीदा अभ्यर्थियों के चयन का प्रयास किया गया था।

          सीजीपीएससी घोटाला: चेतन बोरघरिया के खाते में 66.64 लाख जमा, ईडी को मिले 170 लेन-देन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related