रात 11 बजते ही ट्रेनों में बंद हो जाएंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सुबह 5 बजे तक नहीं मिलेगी बिजली

      Date:

      • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय, छह घंटे तक यात्री मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं कर सकेंगे चार्ज

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के कोच में लगे मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। यानी इस दौरान यात्रियों को मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने की सुविधा नहीं मिलेगी।

          रेलवे के निर्णय के अनुसार, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार छह घंटे चार्जिंग सॉकेट में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में यात्री अपने मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं कर पाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रात 11 बजे से पहले ही अपने जरूरी उपकरणों को चार्ज कर लें, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी न हो। रेलवे ने यात्रियों से निर्धारित समय का ध्यान रखने और रात के समय चार्जिंग पॉइंट का उपयोग नहीं करने की अपील की है। साथ ही यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल में रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की जागरूकता और सहयोग से रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है।

          रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related