RBI में इंजीनियर्स की भर्ती, सैलरी 90 हजार से ज्यादा

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के 11 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती फुल टाइम कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून को किया जाएगा।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          जूनियर इंजीनियर (सिविल) :

          • सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री।
          • डिप्लोमा वालों के लिए कम से कम 65% अंक होना चाहिए।
          • एससी, एसटी, दिव्यांग : 55% अंक
          • डिग्री होल्डर्स : 55% अंक
          • एससी, एसटी, दिव्यांग : 45% अंक

          जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 

          • इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री।
          • डिप्लोमा के लिए 65% (SC/ST और दिव्यांग के लिए 55%) और डिग्री के लिए 55% (SC/ST और दिव्यांग के लिए 45%) अंक जरूरी है।
          • दोनों पदों के लिए 1 से 2 साल का अनुभव या अप्रेंटिसशिप जरूरी है।

          एज लिमिट 

          • न्यूनतम : 20 साल
          • अधिकतम : 30 साल

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • रिटन एग्जाम
          • लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • फाइनल मेरिट लिस्ट

          सैलरी 

          • 91,309 रुपए प्रतिमाह

          फीस 

          • एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी,एक्सएस : 59 रुपए
          • ओबीसी,सामान्य, ईडब्ल्यूएस : 531 रुपए
          • आरबीआई के कर्मचारी : नि:शुल्क

          एग्जाम पैटर्न 

          सब्जेक्टप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकड्यूरेशन
          इंग्लिश लैंग्वेज505040
          इंजीनियरिंग डिसिप्लिन पेपर – 14010040
          इंजीनियरिंग डिसिप्लिन पेपर – 24010040
          जनरल इंटेलिजेंसी एंड रीजनिंग505030
          टोटल180300150 मिनट

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
          • होमपेज पर मौजूद “Careers” / “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें।
          • “RBI Lateral Recruitment 2025 – Experts” से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
          • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें।
          • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
          • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
          • फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 650 पदों पर भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, कार से 245 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...