महानदी कोलफील्ड्स में 500 वैकेंसी, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 मई तय की गई है।

          वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-सी (ई एंड एम)150
          तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) (ट्रेनी), श्रेणी-III (ई एंड एम)350
          कुल पदों की संख्या500

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          असिस्टेंट फोरमैन 

          • मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री

          टेक्नीशियन 

          • 10वीं के साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई की डिग्री।

          एज लिमिट 

          • न्यूनतम : 18 साल
          • अधिकतम : 30 साल
          • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

          फीस 

          • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए
          • एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, महिला उम्मीदवार और CIL व उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी : नि:शुल्क

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • कंप्यूटर आधारित परीक्षा
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

          सैलरी 

          • असिस्टेंट फोरमैन : 47,330.25 रुपए प्रति माह
          • टेक्नीशियन : 1,583.32 रुपए प्रतिदिन

          एग्जाम पैटर्न 

          कुल प्रश्नों की संख्या100
          प्रश्नों का प्रकारऑब्जेक्टिव
          निगेटिव मार्किंगनहीं
          ड्यूरेशन2 घंटे
          जनरल अवेयरनेस एंड एप्टीट्यूड20 प्रश्न
          टेक्निकल नॉलेज80 प्रश्न

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं।
          • होम पेज जाकर Apply लिंक पर क्लिक करें।
          • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
          • यहां पहले New User Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
          • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
          • अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
          • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
          • इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

          महानदी कोलफील्ड्स में 667 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, कार से 245 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...