रायपुर की पेयजल जरूरतें पूरी करने गजराज बांध बनेगा नया जलाशय, राज्यपाल ने शुरू की पहल

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार रायपुर स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले गजराज बांध को रायपुर शहर की पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक विशाल जलाशय के रूप में विकसित करने की पहल की है। राज्यपाल ने लोकभवन में नगर निगम रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे और अतिरिक्त कमिश्नर विनोद पाण्डेय के साथ इस संबंध में विशेष चर्चा की।

          https://dprcg.gov.in/post/1781686402/Governor-Shri-Deka-took-the-initiative-to-make-the-Gajraj-Dam-useful-for-the-city-s-drinking-water-supply

          राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में सिंचाई कार्यो में उपयोग नहीं हो रहे गजराज बांध की आवश्यक मरम्मत कर इसे रायपुर शहर की लाइफलाइन बनाया जा सकता है। इस बांध को एक पेयजल भंड़ार के रूप में विकसित करने से शहर को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।  राज्यपाल ने महापौर से संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए दिशा निर्देश दिए है।

          राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              डीएमएफ घोटाले में कोरबा सहित ईडी की 5 जिलों में छापेमारी, 1 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाला...