एसईसीएल योग महोत्सव के तहत महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र आयोजित

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन वसंत क्लब, बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

          एसईसीएल योग महोत्सव

          इस विशेष आयोजन में श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन सहित उपाध्यक्ष श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र समेत महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक सुश्री अंशुल सैनी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। साथ ही योग के जरिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

          एसईसीएल योग महोत्सव

          गौरतलब है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल द्वारा योग महोत्सव के तहत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत वसंत क्लब में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जहां कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।

          एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related