मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, लापता लोगों के सकुशल होने की कामना
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। नेपाल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा भारत नेपाल के पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में नेपाल के लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं और सहयोग की भावना मजबूती से बनी हुई है।
नेपाल में बाढ़ का कहर, 8 की मौत, 105 भारतीयों समेत कई लापता, बिहार में हाई अलर्ट

