महापौर के उतरते ही इनोवा में लगी आग, निगम कार्यालय पहुंचते ही हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

      Date:

      दुर्ग (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर निगम दुर्ग परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि महापौर आग लगने से पहले ही वाहन से उतर चुकी थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

           नगर निगम दुर्ग

          जानकारी के मुताबिक महापौर करीब 12:15 बजे निगम कार्यालय पहुंची थीं। गाड़ी खड़ी करने और उनके उतरने के कुछ ही देर बाद वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही निगम परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक इनोवा पूरी तरह जल चुकी थी।

          शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

          महापौर अलका बाघमार ने बताया कि वाहन में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे थे, जो आग में जल गए। उन्होंने किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है। शुरुआती तौर पर वायरिंग में खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...