गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व : मुख्यमंत्री साय

      Date:

      • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निवास में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौमाता को तिलक लगाकर पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता से प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की। साथ ही प्रदेश के खेत-खलिहानों में सदैव धन-धान्य की समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना की।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सनातन संस्कृति में प्रकृति, गौवंश और कृषि जीवन के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन लीला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और सामूहिक कल्याण का जो संदेश दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष पूजनीय स्थान प्राप्त है। गौवंश हमारी कृषि परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग रहा है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और समस्त जीव-जगत के प्रति संवेदनशीलता एवं संरक्षण की सांस्कृतिक चेतना को भी दर्शाती है।

          https://dprcg.gov.in/post/1794306930/Govardhan-Puja-is-a-sacred-festival-of-gratitude-towards-nature-service-to-cows-and-environmental-conservation-Chief-Minister-Shri-Sai

          सामूहिक सहयोग और लोककल्याण का देता है संदेश

          मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें यह स्मरण कराता है कि मानव जीवन की वास्तविक समृद्धि प्रकृति के साथ संतुलन और सहअस्तित्व में निहित है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और गौवंश की रक्षा करने की पौराणिक कथा संकट के समय एकजुटता, परस्पर सहयोग और लोककल्याण की प्रेरणा देती है।

          छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में भी गौवंश का विशेष महत्व

          मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में गौवंश, खेती-किसानी और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था रही है। गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाने वाला गौरा-गौरी पर्व प्रदेश की समृद्ध लोकपरंपराओं और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने के साथ समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से छत्तीसगढ़ का हर परिवार सुखी और समृद्ध रहे, किसानों के खेतों में भरपूर फसल हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

          गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नोटिस का जवाब नहीं देने पर पटवारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

              एमसीबी (AkhandBharatHNKP.Com)। तहसील खड़गवां में पदस्थ पटवारी चन्द्र विजय...