गौतम अदाणी के जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

      Date:

      • 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधरोपण कर मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर अदाणी समूह की इकाई कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 581 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1000 पौधों का रोपण भी किया गया।

          कोरबा पावर लिमिटेड

          बुधवार को बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ केपीएल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी समीर कुमार मित्रा एवं परियोजना प्रमुख सी.वी.के. प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में केक काटकर समूह के चेयरमैन के दीर्घायु और समूह की निरंतर प्रगति की कामना की गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर मुख्य व्यवसाय अधिकारी समीर कुमार मित्रा ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है, इसलिए प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में 700 से अधिक लोगों की सहभागिता रही। कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से 581 यूनिट से अधिक रक्तदान कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया, वहीं 1000 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 जून को इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

          कोरबा पावर लिमिटेड

          शिविर के सफल संचालन में बिलासा ब्लड बैंक एवं चिकित्सकों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें डॉ. मिथिलेश प्रसाद, डॉ. सोमेंन सिंह, डॉ. आयुष गुप्ता और डॉ. राज नंदिनी साहा ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच एवं देखरेख करते हुए शिविर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। इसके अलावा आयोजन को सफल बनाने में स्वरज गौतम, सोनल परिजात दुबे एवं पूजा साहू सहित अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। आयोजकों ने आमजन से भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके। इस पूरे आयोजन में अदाणी फाउंडेशन  तथा मानव संसाधन विभाग का विशेष सहयोग रहा। अदाणी समूह प्रदेश में विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों के माध्यम से समुदायों के साथ मिलकर निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

          कोरबा पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण सप्ताह का शुभारंभ, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related