निरधी में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, 153 मामलों का त्वरित निराकरण

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सुशासन तिहार के अंतर्गत पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत निरधी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

          जनसमस्या निवारण शिविर

          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम रहे। वहीं जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी, जनपद सदस्य सुरेश निषाद एवं उत्तम अगरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ पाली के अध्यक्ष एवं ग्राम निरधी के सरपंच छत्रपाल सिंह राज ने की। शिविर में ग्राम शिवपुर, सिल्ली, परसदा, पोलमी, पोड़ी, बतरा, कर्रानवापारा एवं कोडार सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया।

          हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

          जनपद पंचायत की ओर से दो हितग्राहियों को राशन कार्ड, चार हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश तथा एक हितग्राही को श्रवण यंत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा शाकम्भरी योजना के तहत ग्राम सिल्ली के हितग्राही बिसाहूराम/जेठूराम को 3 एचपी पेट्रोल पंप प्रदान किया गया। राजस्व विभाग ने पांच हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब, नौ हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्ची तथा चार हितग्राहियों को किसान किताब की द्वितीय प्रति उपलब्ध कराई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। शिविर के दौरान जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान के तहत भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

          1342 आवेदन प्राप्त हुए

          शिविर में कुल 1342 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 153 मामलों का त्वरित निराकरण किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करना विभागों की जिम्मेदारी है, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल सके। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित यह शिविर प्रशासन को आमजन के करीब लाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

          सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम : विधायक पटेल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related