सोलर पैनल लगवाने घर-घर पहुंचे आयुक्त, नागरिकों से योजना का लाभ लेने की अपील

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 31 राजेंद्र प्रसाद नगर में डोर-टू-डोर पहुंचकर नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को योजना के लाभ, शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी और बिजली उत्पादन से होने वाले आर्थिक फायदे की जानकारी देते हुए योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

          आयुक्त आशुतोष पाण्डेय

          आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नागरिकों से कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगवाकर लोग बिजली उपभोक्ता से विद्युत उत्पादक बन सकते हैं। इससे न केवल घरेलू बिजली जरूरतों की पूर्ति होगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी कमाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना लोगों को बिजली बिल के भार से मुक्त करने और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आयुक्त ने वार्डवासियों को जानकारी दी कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने घोषणा की है कि नगर निगम के जिस वार्ड के सभी घरों में शत-प्रतिशत सोलर पैनल लग जाएंगे, उस वार्ड को 1 करोड़ रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य दिए जाएंगे। वहीं जो वार्ड सबसे पहले यह लक्ष्य पूरा करेगा, उसे 2 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि विकास कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस योजना को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वार्ड पार्षद अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

          सरकार दे रही भारी सब्सिडी, बैंक ऋण की भी सुविधा

          आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सोलर पैनल लगाने पर आकर्षक सब्सिडी दे रही है। एक किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर कुल 45 हजार रुपए, दो किलोवाट पर 90 हजार रुपए तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर 1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा शेष राशि के लिए कम ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है।

          निगम क्षेत्र में 2598 से अधिक पंजीयन

          प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर लोगों में तेजी से रुचि बढ़ रही है। नगर निगम कोरबा क्षेत्र में अब तक 2598 से अधिक नागरिक सोलर पैनल लगवाने के लिए पंजीयन करा चुके हैं। नगर निगम द्वारा विद्युत विभाग के सहयोग से लगातार वार्डों में अभियान चलाकर नागरिकों को योजना की जानकारी दी जा रही है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में पंजीयन किए जा रहे हैं।

          शत-प्रतिशत घरों से हो कचरा संग्रहण, बरसात से पहले पूरी हो नाला-नालियों की सफाई : आयुक्त

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              23 जून को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की...

              लोकभवन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल ने किया आत्मीय स्वागत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार...